पहलवान रवि कुमार दहिया ने जीता टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर पदक - TopTak Study


पहलवान रवि कुमार दहिया ने जीता सिल्वर पदक

05 अगस्त, 2021 को भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग (free style category) के फाइनल में रूसी ओलंपिक समिति (ROC) के जावुर युगुऐव से हारकर रजत पदक जीता है। वे फाइनल में रूसी पहलवान जावुर युगुऐव से 7-4 से हारे इससे पहले फाइनल में पहुँचने के लिए रवि दहिया ने कज़ाकिस्तान के नूरीस्लाम सनायेव को पराजित किया था।

कुश्ती में भारत को अब तक कुल 6 ओलंपिक पदक

पहलवान सुशील कुमार ने भारत के लिए ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। सुशील कुमार ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक और 2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था। रवि दहिया को मिलाकर भारत ने कुश्ती में कुल 6 मेडल जीते हैं। रवि दहिया और सुशील कुमार के अलावा योगेश्वर दत्त ने 2012 में कांस्य पदक एवं साक्षी मलिक ने 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
सबसे पहले के.डी जाधव भारत के लिए ओलंपिक कुश्ती में पदक जीतने वाले पहले रेसलर बने। जिन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में यह कारनामा किया था।

रवि कुमार दहिया

रवि कुमार दहिया भारत के युवा पहलवान हैं। उनका जन्म 12 दिसम्बर, 1997 को हरियाणा के सोनीपत में हुआ था। रवि कुमार दहिया फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक और 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता है। वे एशियाई चैंपियनशिप में 2 बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा 2019 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य जीता था। 

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने