असम के डिमा हसाओ (Dima Hasao) में स्थापित होगा बांस औद्योगिक पार्क (Bamboo Industrial Park) - TopTak Study

 


बांस औद्योगिक पार्क

26 जुलाई को असम में बांस औद्योगिक पार्क (Bamboo Industrial Park) की आधारशिला मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा शर्मा ने असम के डिमा हसाओ (Dima Hasao) के मांदेर डिसा नामक गांव में रखी। 

इस पार्क प्रोजेक्ट के लिए डोनर मंत्रालय (Donar Ministrie) ने 50 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृति दी है। इस पार्क के बनने से क्षेत्र के लोगों के लिए नए रोजगार सर्जन होने के अवसर पैदा होंगे।

डिमा हसाओ (Dima Hasao) के मांदेर डिसा में उत्पादित होने वाला बांस पहले अधिकांश पेपर मिलों में भेजा जाता था। लेकिन अब इस पार्क के बनने से टाइल्स, अगरबत्ती, छत, आदि के उत्पादन के लिए बांस का सीधा उपयोग किया जा सकेगा। जिससे इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय मे वृद्धि होगी।

अभी हाल ही में बांस से संबंधित प्रोजेक्ट बोल्ड (Project Bold) राजस्थान के उदयपुर में चलाया जा रहा है।

असम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु :-

  • असम के हाल ही में 15 वे मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा शर्मा बने हैं।

  • असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बारदोलाई थे।

  • आधुनिक असम का संस्थापक गोपीनाथ बारदोलाई का कहा जाता है।

  • असम की पहली महिला वित्त मंत्री अंजना नियोग हैं।

  • ढोला सादिया पुल का नाम भूपेन हजारिका के नाम पर रखा गया। जिन्हें वर्ष 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

  • असम का शास्त्रीय नृत्य सत्रिया है। जो की श्री शंकरदेव के अंकियानाट पर आधारित है।

  • काजीरंगा नेशनल पार्क असम राज्य में स्थित है। यह एक सींग वाले गैंडो के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

  • मानस नेशनल पार्क असम राज्य में स्थित है।

  • नामेरी नेशनल पार्क असम राज्य में स्थित है।

  • डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क असम राज्य में स्थित है। जो मदांरिन बतख के लिए प्रसिद्ध है।

  • औरंग नेशनल पार्क असम  राज्य में स्थित है। 

  • रायमोना नेशनल पार्क असम राज्य में स्थित है।

  • देहिंग पटकाई नेशनल पार्क असम राज्य में स्थित है। जो असम का सबसे नवीनतम नेशनल पार्क है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने