टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य
05 अगस्त, 2021 को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्ष बाद ओलंपिक में कोई पदक जीता है।
इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1980 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। कांस्य पदक के लिए मैच में भारत का मुकाबला जर्मनी से हुआ। इस मुकाबले में शुरुआत में भारत 13 से पिछड़ रहा था, बाद में भारत ने शानदार वापसी करते हुए यह मैच 5-4 से जीत लिया।
भारतीय हॉकी टीम का शुरू से ही ओलंपिक के इतिहास में शानदार प्रदर्शन रहा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ष 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 में हुए ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीते हैं, 1960 में सिल्वर मेडल तथा 1968, 1972 में रजत पदक एवं इस बार टोक्यो ओलंपिक में भी रजत पदक मिला।
ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम
भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक भारतीय पुरुष हॉकी 5 टीम ने ओलंपिक में 8 स्वर्ण पदक 1 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते हैं। आज महिला टीम भी अपना पहला ओलंपिक मेडल जीतने उतरेगी
06 अगस्त, 2021 को भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। भारत और ब्रिटेन के बीच रजत पदक और तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होना है। आज महिला टीम भी अपना पहला ओलंपिक मेडल जीतने की चाहत से खेलेंगी।
रानी रामपाल की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम से देशवासियों को बड़ी उम्मीदे हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम का ओलंपिक में पहली बार स्वर्ण जीतने का सपना विश्व की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ने 4 अगस्त 2021 को सेमीफाइनल में जीत के साथ ही तोड़ दिया।
हॉकी इंडिया
हॉकी इंडिया भारत में पुरुष और महिला हॉकी दोनों के लिए सभी गतिविधियों का निर्देशन और संचालन करती है। इसे युवा मामले व खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। यह भारत में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार एकमात्र संस्था है।
वर्ष 2008 में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा भारतीय हॉकी महासंघ को बर्खास्त करने के बाद हॉकी इंडिया की स्थापना 20 मई, 2009 को नई दिल्ली में की गई। हॉकी इंडिया के प्रमुख ज्ञानेंद्रो निगोबाम है।
महत्वपूर्ण बिंदु :-
- ओलंपिक के इतिहास में भारत ने अब तक हॉकी में 8 गोल्ड पदक जीते हैं।
- मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम दिल्ली में स्थित है।
- हॉकी का सबसे बड़ा स्टेडियम - बिरसा मुंडा स्टेडियम राउरकेला उड़ीसा में बन रहा है।
- मोहाली स्टेडियम का नाम बदलकर बलवीर सिंह सीनियर के नाम पर रखा गया है।