105 वर्षों बाद पहली बार इंडियन जूलॉजिकल सर्वे को मिली पहली महिला महानिदेशक - TopTak Study


 धृति बैनर्जी बनी ZSI की पहली महिला महानिदेशक।

03 अगस्त, 2021 को धृति बैनर्जी भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (Zoological Survey of India (ZSI) की पहली महिला निदेशक नियुक्त की गई हैं। पिछले 105 वर्षों में यह पहली बार है जब कोई महिला भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI) की डायरेक्टर नियुक्त की गई हो।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके नाम को मंजूरी देते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। 2012 में धृति बैनर्जी भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण के डिजिटल सीक्वेंस इनफार्मेशन प्रोजेक्ट की सह समन्वयक (Co -Coordinator) थीं। वह उस टीम का भी हिस्सा थीं जिसने भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण के पहले डायरेक्टर जनरल थॉमस नेल्सन की कब्र को खोज निकाला था

भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI)

भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI), पर्यावरण और वन मंत्रालय के अधीन एक सरकारी संगठन है। समृद्ध जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु अग्रणी सर्वेक्षण, अन्वेषण और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI ) की स्थापना तत्कालीन ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य में 1 जुलाई, 1916 को की गई थी

वैसे इसकी स्थापना सन् 1875 में कलकत्ता के तत्कालीन भारतीय संग्रहालय में स्थित प्राणी विज्ञान अनुभाग की स्थापना के साथ ही हो गई थी। अभी इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है तथा वर्तमान में इसके 16 क्षेत्रीय स्टेशन देश के विभिन्न भौगोलिक स्थानों में स्थित हैं। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण ( ZSI ) संकटापन्न जीव जंतुओं पर रेड डेटा बुक को प्रकाशित करता है।

महत्वपूर्ण बिंदु:- 

  • विश्व व्यापार संगठन की पहली महिला महानिदेशक नागोजी ओंकाजा इवेला (नाइजीरिया) बनी है।

  • NDRF की पहली महिला टुकड़ी गढ़मक्तेश्वर उत्तर प्रदेश में स्थापित की गई है।

  • वुमन फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 नगानोम बाला को चुना गया है।

  • गुलमर्ग (जम्मू कश्मीर) में फायरिंग रेंज का नाम अभिनेत्री विद्या बालन के नाम पर रखा गया है।

  • दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की पहली महिला कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी को बनाया गया है।

  • विश्व खाद्य पुरस्कार 2021 शकुंतला हरिके सिंह को दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने