भारत - चीन सीमा (LAC) पर छठी हॉटलाइन स्थापित, विश्वास तथा सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ाने के लिये दोनों देशों की तरफ से अहम पहल - TopTak Study


भारत और चीन सीमा पर छठी हॉटलाइन स्थापित।

हाल ही में सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर किसी तरह की झड़प से बचने और विश्वास तथा सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ाने के लिये दोनों देशों की तरफ से अहम पहल हुई है। 

1 अगस्त को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) दिवस भी मनाया गया था। दोनों देशों के बीच यह छठी हॉटलाइन है। इसके साथ ही पूर्वी लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में दोनों सेनाओं के बीच दो-दो हॉटलाइन हो गई।

उत्तरी सिक्किम के कोंगरा ला में भारतीय सेना और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खंबा दजोंग में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के बीच हॉटलाइन स्थापित की गई। 

उद्देश्य :-

दोनों देशों के सशस्त्र बलों के पास कमांडर स्तर पर संचार के लिये सुस्थापित तंत्र हैं। विभिन्न सेक्टरों में स्थापित ये हॉटलाइन संवाद को मज़बूत करने और सीमाओं पर शांति तथा देशप्रेम की भावना रखने में अहम योगदान करती हैं। 

सेना के अनुसार, हॉटलाइन के उद्घाटन अवसर पर दोनों तरफ की सेनाओं के कमांडर उपस्थित थे एवं हॉटलाइन के माध्यम से मित्रता एवं देश प्रेम के संदेश का अदान-प्रदान किया गया।

महत्वपूर्ण बिंदु :-

  • भारत का पहला पूर्णतया जैविक राज्य सिक्किम बन गया है।

  • भारत की एकमात्र मिश्रित विश्व धरोहर कंचनजंगा नेशनल पार्क सिक्किम में स्थित है।

  • नाथूला दर्रा एवं जलपला दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है।

  • भारत का सबसे न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है।

  • सिक्किम के नामची स्थान पर बाइचुंग भूटिया के नाम से स्टेडियम बनाया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने