दीपक दास बनें भारत के नये लेखा एवं महानियंत्रक।
1 अगस्त, 2021 को दीपक दास ने लेखा एवं महानियंत्रक (Controller General of Accounts) का पद भार ग्रहण किया है।
लेखा एवं महानियंत्रक के पद पर कार्यभार संभालने से पहले, दीपक दास केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes (CBDT) में प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक (Principal Chief Controller of Accounts) के पद पर कार्यरत थे।
भारतीय सिविल लेखा सेवा 1986 बैच के अधिकारी श्री दीपक दास लेखा एवं महानियंत्रक का पद संभालने वाले 25 वें अधिकारी बने हैं।
लेखा एवं महानियंत्रक (CGA)
लेखा एवं महानियंत्रक (CGA) को भारत सरकार का खाता रक्षक कहा जाता है। यह संविधान के अनुच्छेद 150 (Article 150) से अपना जनादेश प्राप्त करता है।
यह मासिक खातों को संतुलित करने के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक के साथ केंद्र सरकार के नकद शेष राशि को समेटता है। राजस्व वसूली और व्यय के साथ-साथ केंद्र सरकार के वार्षिक खातों के मैप तैयार करता है।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG)
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 148 (Article 148) के अनुसार भारत का एक नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक होगा।
कैग (CAG) को लोक लेखा समिति का आंख एवं कान कहा जाता हैं। भारत के वर्तमान समय में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) श्री गिरिश चन्द्र मुर्मू हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु :-
- 15 वे वित्त आयोग के अध्यक्ष N.K सिंह है। वित्त आयोग का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 280 में है।
- भारत के 48 वें मुख्य न्यायाधीश N.V रमन्ना है। मुख्य न्यायाधीश का उल्लेख संविधान के भाग 5 में अनुच्छेद 124 से 147 तक है।
- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा है। मुख्य चुनाव आयुक्त का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 324 में है।