लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2021
पुणे में कार्यरत सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के संस्थापक सायरस पूनावाला को 2021 के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया जाएगा।
लोकमान्य तिलक ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने यह पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा की साइरस पूनावाला को कोरोना महामारी के दौरान कोविशिल्ड टीके के उत्पादन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोकमान्य तिलक पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1983 से की गई। प्रतिवर्ष यह पुरस्कार 1 अगस्त को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दिया जाता है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते वर्ष 2021 में यह पुरस्कार 13 अगस्त को दिया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत ₹1 लाख़ रुपए की राशि एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया जाता है।
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
- जन्म:- 23 जुलाई 1856, रत्नागिरी, महाराष्ट्र
- मृत्यु:- 1 अगस्त 1920, मुंबई, महाराष्ट्र
- संगठन:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- पत्रिका:- मराठा, केसरी
- पुस्तक:- गीता रहस्य
- नारा:- स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा।
- बाल गंगाधर तिलक को अशांति का जनक वैलेंटाइन सिरोल ने कहा था।
महत्वपूर्ण बिंदु :-
- हाल ही में ओलंपिक लॉरेल पुरस्कार मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश को दिया गया।
- हाल ही में अर्थ हीरोज पुरस्कार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश को दिया गया।
- हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार डेविड डायोप (फ्रांस) को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार All Night Blood And Black पुस्तक के लिए दिया गया।
- हाल ही में छत्तीसगढ़ विरानी पुरस्कार दुती चंद्र (धाविका) को दिया गया।
- हाल ही में विश्व खाद्य पुरस्कार 2021 शकुंतला हरिकेसिंह को दिया गया एवं वर्ष का 2020 का विश्व खाद्य पुरस्कार रतनलाल जांगिड़ को दिया गया।
- हाल ही में लैंड फॉर लाइफ पुरस्कार श्याम सुंदर ज्यानी को 17 जून 2021 मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस को दिया गया।