G-20 Summit 2021
29 और 30 जुलाई को रोम इटली में G-20 Summit 2021 के संस्कृति मंत्रियों की बैठक का समापन हुआ इटली ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक को कोलोसियम मंच से शुरू किया गया।
G-20 Summit 2021 की इस बैठक में दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के संस्कृति मंत्रियों ने एवं अन्य महत्वपूर्ण संगठन जैसे OECD, UNSCO, भूमध्यसागरीय संघ, यूरोपियन परिषद, इंटरपोल, विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) ने भी इस बैठक में भाग लिया।
भारत की तरफ से इस बैठक में मीनाक्षी लेकीं (संस्कृति राज्यमंत्री) ने हिस्सा लिया। इस बैठक में इतालवी के प्रधानमंत्री, मारियो ड्रैगी, संस्कृति मंत्री, डारियो फ्रांसेचिनी और यूनेस्को के महानिदेशक - ऑड्रे अज़ोले ने भी हिस्सा लिया।
चर्चा के विषय :-
प्राकृतिक आपदाओं, पर्यावरणीय गिरावट और जलवायु परिवर्तन, तोड़फोड़ और लूटपाट, और सांस्कृतिक संपत्ति में अवैध तस्करी सहित जोखिमों से भरें सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना।
सांस्कृतिक और रचनात्मक क्षेत्रों में डिजिटलीकरण और तकनीकी को बढ़ावा देना है।
महत्वपूर्ण बिंदु :-
- 2020 में G-20 की अध्यक्षता सऊदी अरब ने की थी।
- 2021 में G-20 की अध्यक्षता इटली ने की हैं।
- 2022 में G-20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया करेगा।
- 2023 में G-20 की अध्यक्षता भारत करेगा।
- हाल ही में G-7 मीटिंग की थीम BUILD BACK BETTER थी। जिसका आयोजन कॉर्नवाल इंग्लैंड में किया गया।