
ओड़िशा में "नल से पेयजल" अभियान की शुरूआत।
ओड़िशा के पुरी शहर में अब दिन के 24 घंटे पीने लायक साफ पानी नल से जल हर समय उपलब्ध रहेगा। सुजल अभियान (Sujal Abhiyan) के तहत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओड़िशा के पुरी शहर में "नल से पेयजल" मिशन की शुरूआत की हैं।
उद्देश्य:-
मुख्यमंत्री पटनायक ने बताया की लगभग ढाई लाख की आबादी वाले पुरी शहर एवं पुरी में ही स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या मे आने वाले श्रद्धालुओं को हर समय स्वच्छ और पीने योग्य पानी उपलब्ध हो सकें। इसलिए सुजल अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में ओड़िशा के 14 अन्य शहरों में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने भी कहा कि पेयजल के लिए पिछले 5 साल में बजट दोगुना हो गया है। पहले यह बजट 200 करोड़ था जो अब बढ़कर 4000 करोड़ गया है।
महत्वपूर्ण बिंदु :-
- भारत में जल जीवन मिशन 2024 में पूरा होगा।
- हर घर जल मिशन के तहत संपूर्ण राज्य में पानी उपलब्ध कराने वाला पहला राज्य गोवा बन गया है।
- ऑपरेशन ओलिविया का संबंध ओलिव रिडले टर्टल (कछुआ) के संरक्षण से संबंधित है। यह भीतर्कणिका नेशनल पार्क के गंजमतट पर प्रजनन करने आते हैं।
- ओड़िशा के तट पर टकराया यास तूफान को नाम ओमान देश ने दिया।
- ओड़िशा के प्रसिद्ध धानुजात्रा पर्व को 2014 में राष्ट्रीय पर्व घोषित किया गया। यह भगवान कृष्ण एवं कंस से संबंधित है।
- सिमलीपाल भीतर्कणिका राष्ट्रीय उद्यान ओड़िशा में स्थित है।
- भारत की संसद में सबसे युवा सांसद चंद्राणी मुर्मू ओड़िशा की क्योंझर सीट से सांसद हैं।