देवरण्य योजना (Devarnya Yojana)
26 जुलाई 2021 को मध्यप्रदेश सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य सुधार और आदिवासियों की आजीविका को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से आयुष (AYUSH) आधारित देवरण्य योजना (Devarnya Yojana) को लॉन्च किया है।
उद्देश्य :-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में आरोग्य पर्यटन को बढावा मिलना चाहिए। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में औषधीय पौधे की खेती करने से रोजगार मिलेगा एवं आदिवासी समुदाय के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।महत्वपूर्ण बिंदु :-
- आयुष (AYUSH) का पूरा नाम आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी, है।
- हर घर औषधी योजना राजस्थान सरकार ने शुरू की है।
- वृक्षारोपण से संबंधित अंकुर योजना मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू की है।
- ओंकारेश्वर बांध नर्मदा नदी पर स्थित हैं।
- झंडा सत्याग्रह समारोह का भव्य आयोजन जबलपुर में किया जाएगा।
- मध्य प्रदेश वन क्षेत्रफल में देश में प्रथम स्थान पर है।
- मध्य प्रदेश बाघों की संख्या में देश में प्रथम स्थान पर है।
- अफ्रीकन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाया जाएगा।
- रीवा थर्मल पावर प्लांट मध्य प्रदेश में स्थित है। जहां 250 × 3 यूनिट कार्यरत है।
- भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर है।