अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2021 की थीम - "उनका अस्तित्व हमारे हाथ में है" रखी गई। 29 जुलाई 2021 को मनाया गया 11 वां अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस - TopTak Study


अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2021

29 जुलाई 2021 को 11 वां अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2021 की थीम - "उनका अस्तित्व हमारे हाथ में है" रखी गई। 

बाघों की लगातार घटती संख्या पर ध्यान केंद्रित कर बाघों को बचाने के प्रति जागरूकता लाने के लिए 29 जुलाई 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थान पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) मनाने की घोषणा की गई।

इस सम्मेलन में पूरे विश्व के सामने लक्ष्‍य रखा गया कि वर्ष 2022 तक बाघों की संख्‍या को दोगुना करना है। इस सम्मेलन में बताया गया कि अगर इसी प्रकार बाघों की तस्करी और हत्या होती रही तो आने वाले एक या दो दशकों में यह प्रजाति विलुप्त हो जाएगी।

2010 में भारत में बाघों की संख्या लगभग 1700 थी। जिसमें अगले 10 वर्ष में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2018 की बाघ जनगणना के अनुसार भारत में अब कुल 2967 बाघ है। तथा वर्तमान समय में पूरे विश्व में लगभग 3900 टाइगर बचे हैं।

भारत के प्रमुख टाइगर रिजर्व :-

  • वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में आया।

  • प्रोजेक्ट टाइगर 1973 में शुरू हुआ। 

  • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 में आया।

  • T × 2 अवार्ड उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व को दिया गया।

  • मुकंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी, सरिस्का, रणथंभौर, राजस्थान में स्थित है।

  •  अनामलाई, मेगामलाई, सत्यमंगलम, मुदुमलाई, कलाकड़-मुंडनथुराई, तमिलनाडु में स्थित है।

  •  नामदफा, पक्के या पाखुई, कमलांग, अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।

  •  मानस, नामेरी, काजीरंगा, ओरंग, असम में स्थित है।

  •  जिम कॉर्बेट, राजाजी, उत्तराखंड में स्थित है।

  •  मेलघाट, तडोबा-अंधारी, सह्याद्री, नवेगांव-नागजीरा, बोर, महाराष्ट्र में स्थित है।

  •  बांदीपुर, भद्रा, दांदेली-अंशी, नागरहोल,बिलिगिरी, रंगनाथ मंदिर, कर्नाटक में स्थित है।

  •  दुधवा, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

  •  कवल, अमराबाद, तेलंगाना में स्थित है।

  •  पेरियार, परम्बिकुलम, केरल में स्थित है।

  •  कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा, संजय-दुबरी, मध्य प्रदेश में स्थित है।

  •  सतकोसिया, सिमिलिपाल, ओडिशा में स्थित है।

  •  उदंती-सीतानदी, इंद्रावती, अचानकमार, छत्तीसगढ़ में स्थित है।

  •  डम्पा, मिजोरम, में स्थित है।

  •  वाल्मीकि, बिहार में स्थित है।

  • सुंदरबन, बक्सा, पश्चिम बंगाल में स्थित है।

  •  पलामू, झारखंड में स्थित है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने