
खेलों के महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक जापान की राजधानी टोक्यो मे किया जा रहा हैं।
ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में एथेंस ( ग्रीस की राजधानी) से हुए थी। 2020 में कोरोना महामारी के कारण ओलंपिक खेलों का आयोजन नही हो सका।
2021 में हो रहे टोक्यो ओलंपिक 2021 (Tokyo Olympic 2021) में लगभग 206 देशों के 11 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया हैं। भारत को तरफ से 228 का दल गया है। जिसमें से 119 खिलाड़ीयों ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया हैं।
भारत की तरफ से MC मैरीकॉम (बॉक्सिंग) एवं भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को ध्वजवाहक बनाया गया। तथा टोक्यो ओलंपिक 2021 (Tokyo Olympic 2021) के समापन में बजरंग पुनिया (कुश्ती) को ध्वजवाहक बनाया गया हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु :-
- 2021 में 32 वे नंबर के ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। ओलंपिक का आदर्श वाक्य - Fastar, Higher है।
- टोक्यो ओलंपिक 2021(Tokyo Olympic 2021) का शुभंकर मराताइवो एवं पैरा ओलंपिक का शुभंकर सोमाटी को बनाया गया।
- टोक्यो ओलंपिक 2021(Tokyo Olympic 2021) में मोहम्मद यूनुस (बांग्लादेश) को विशेष ओलंपिक लॉरेल पुरस्कार दिया गया।
- टोक्यो ओलंपिक 2021(Tokyo Olympic 2021) में भारत के लिए पहला पदक मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) ने सिल्वर पदक जीता है। इन्होंने यह पदक 49 Kg कैटेगरी में जीता है।
- टोक्यो ओलंपिक 2021(Tokyo Olympic 2021) में पहला गोल्ड पदक चीन की निशानेबाज यान कियान ने जीता है।
- टोक्यो ओलंपिक 2021(Tokyo Olympic 2021) की सबसे युवा एथलीट 13 वर्ष 330 दिन की उम्र में मोमजी निशिया (जापान) ने गोल्ड पदक जीता है।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC)
- स्थापना :- 23 जून 1894
- मुख्यालय :- लुसाने स्विट्जरलैंड 🇨🇭
- वर्तमान अध्यक्ष :- थामस बॉक
- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में वर्तमान में विश्व की कुल 205 समितियां है।
भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (IOA)
- स्थापना :- 1927 में
- मुख्यालय :- नई दिल्ली भारत 🇮🇳
- वर्तमान अध्यक्ष :- नरेंद्र बत्रा
- भारतीय ओलंपिक संघ स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख़ रू सिल्वर पदक विजेता को 40 लाख़ रु तथा कांस्य पदक विजेता को 25 लाख़ रु देता है।